1. गुरु पर्वत पर वर्ग का चिन्ह हो तो व्यक्ति गरीब घर में जन्म लेता है। तो भी अपने प्रयास मेहनत से आगे बढ़ जाता है तथा जीवन को सुखमय बनता है।...
1. गुरु पर्वत पर वर्ग का चिन्ह हो तो व्यक्ति गरीब घर में जन्म लेता है। तो भी अपने प्रयास मेहनत से आगे बढ़ जाता है तथा जीवन को सुखमय बनता है। सदा मान सम्मान मिलता रहता है, सदा रक्षा होती रहती है।
2. गुरु पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह हो तो व्यक्ति सिर्फ अपना ही उन्नति चाहता है, दूसरों के बारे में नहीं सोचता। राजनीति के क्षेत्र में भी मान सम्मान पाता है अगर दोष हो तो उलटा समझना चाहिए। विष्णु भगवान या गुरु जी का उपासना करनी चाहिए।
3. गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख साधनों की कमी कभी नहीं होती है। व्यक्ति की पत्नी, शिक्षित और सुशील होती हैं जीवन की गाड़ी सुख में व्यतीत होता है। ऐसे व्यक्ति समझदार होते हैं।अपने समझदारी के बदौलत हर काम सफल बना लेते हैं।
4. गुरु पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह हो तो व्यक्ति भाग्यवान होता है, धर्म के प्रति भी झुकाव होता है, समाज में सम्मान भी पाता है। जीवन में कभी किसी चीज़ का अभाव नहीं होता है।
5.गुरु पर्वत पर जाल का चिन्ह हो तो व्यक्ति में घमंड अधिक होता है, ऐसा व्यक्ति अपने आप को सबो से महान समझते हैं। ऐसा व्यक्ति दयाहीन होते हैं। समाज में ऐसे व्यक्ति को नाम यश नहीं मिल पाता है। विष्णु भगवान या गुरुजी की उपासना करनी चाहिए।
6.गुरु पर्वत पर वृत्त का चिन्ह व्यक्ति को अपने प्रयास से सफलता के शिखर पर पहुंचाता है। ऐसे व्यक्ति में कभी कभी चिंताजनक सस्थिति भी हो जाती है।ऐसे व्यक्ति को पत्नी के मायके से भी लाभ होती है।गुरु जी का उपासना करनी चाहिए इससे।शुभता बनी रहती है।
7. गुरु पर्वत पर द्वीप का चिन्ह व्यक्ति में धर्य की कमी करता है किसी भी काम को करने में उच्चाटन आ जाता है। इसका मतलब है किसी भी काम को करने में हड़बड़ा जाते हैं।और काम को पूरा किए बगैर छोड़ देता है, निराशा की दल दल में फसता चला जाता है। इस समस्या से बचने के लिए विष्णु भगवान का या गुरूजी या दोनों का उपासना करनी चाहिए जिससे आने वाली समस्याओं से बचा जा सके। जीवन में सुख बना रहे।
कोई टिप्पणी नहीं